फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फोन से संचालित होंगे आंगनबाड़ी के काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब रजिस्टर से नहीं बल्कि मोबाइल फोन से सारे काम संचालित करेंगी। सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हाईटेक कर उन्हें आगे बढ़ा रही है। ये बात मोबाइल फोन वितरण के दौरान राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुट सिंह ने कही।
विज्ञापन

बुधवार को अछल्दा ब्लाक में जिला कार्यक्रम विभाग की ओर से मोबाइल फोन वितरण कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि मुकुट सिंह, सीडीपीओ उमाकांती ने 180 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन दिए। मुख्य अतिथि ने कहा कि अब आंगनबाड़ी पोषण ट्रैकर के माध्यम से बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने का प्रयास तेजी से करें। उन्होंने कहा कि आजकल तकनीक का जमाना है और केंद्रों का बेहतर संचालन कर शासन-प्रशासन से सीधे तौर पर आंगनबाड़ी जुड़ सकेंगी।
एडीओ (आईएसबी) सर्वेश कुमार ने कहा कि आंगनबाड़ी निष्ठा और इमानदारी से केंद्रों का संचालन करें। प्रधानमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बेहतर सेवाएं देखकर उन्हें यशोदा मां का दर्जा दिया है। सीडीपीओ उमाकांती ने कहा की सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी के रूप में संचालित करने जा रही है। इससे बच्चों के सर्वांगीण विकास में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस मौके पर मीरा देवी, अतुल कुमार, राहुल कुमार, रामवरन यादव, सुमन चतुर्वेदी, रेनू देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें