फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन में ट्रिपिंग से तीन घंटे ठप रही शहर की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के एक नंबर बिजली केंद्र से 132 केवी उप बिजली संस्थान देवकली तक जाने वाली एचटी लाइन में शनिवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे अचानक ट्रिपिंग हो गई। इससे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जेई ने बिजली कर्मचारियों की टीम के साथ चेकिंग की, लेकिन कोई फाल्ट नहीं मिला। इसके बाद आपूर्ति बहाल कराई गई। लगभग तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे जैसे ही शहर में पेयजल आपूर्ति शुरू हुई ही, तभी बिजली बंद हो गई। इस संबंध में जेई विवेक खरे ने बताया कि सुबह बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से चल रही थी। तभी अचानक से शहर के एक नंबर बिजली केंद्र से देवकली स्थित 132 केवी उप विद्युत संस्थान को गई एचटी लाइन में कोई पंछी टकरा गया। इससे बिजली केंद्र पर ट्रिपिंग हो गई।
इस पर केंद्र पर मौजूद बिजली कर्मी ने एक बार फिर लाइन चालू करने का प्रयास किया लेकिन लाइन चालू नहीं हुई। इसके बाद बिजली कर्मचारियों को बुलाकर पांच किलोमीटर तक की पूरी लाइन की चेकिंग कराई गई। हालांकि कोई कमी नहीं मिली। तब जाकर राहत की सांस ली। सुबह लगभग साढ़े नौ बजे बिजली आपूर्ति बहाल कराई जा सकी। उधर, पानी आपूर्ति के समय बिजली न होने से लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें