फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर का नर्सिंग होम आयुष्मान योजना से जुड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जनपद के एक और निजी अस्पताल को शामिल किया गया है। अभी तक जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला संयुक्त चिकित्सालयों सहित कृष्णा नर्सिंग होम शामिल थे। प्रत्येक सरकारी अस्पताल में आयुष्मान योजना का पुरुष व महिला वार्ड अलग से स्थापित होगा। योजना शुरू होने से अब तक जिले में करीब 72 हजार गोल्डन बन चुके हैं। 1600 लाभार्थियों का इलाज कराया जा चुका है। योजना के नोडल अधिकारी डा.शिशिर पुुरी ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

योजना के जिला को-आर्डिनेटर डॉ. ज्योतींद्र मिश्रा ने बताया शहर स्थित गर्ग नर्सिंग होम को भी आयुष्मान भारत योजना से जोड़ लिया गया है। यहां आरोग्य मित्र की नियुक्ति भी कर दी गयी है। अब इस अस्पताल में दंत चिकित्सा और जनरल मेडिसिन के लाभार्थी भी निशुल्क इलाज ले सकेंगे। डॉ. मिश्रा ने बताया कि कोई भी लाभार्थी अपने गांव की आशा कार्यकर्ता से संपर्क करके सूचना ले सकता है।
जनपद की सरकारी चिकित्सा इकाइयों में कार्डधारक महिला व पुरुष मरीजों के लिए अलग-अलग वार्ड भी स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक मंगलवार को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष शिविर लगाकर निशुल्क गोल्डन कार्ड बनाए जायेंगे। कार्ड बनाने के बदले 30 रुपये लिए जाएंगे। स्कीम में शामिल व्यक्ति सीएचसी में आकर आयुष्मान भारत की सूची में अपना नाम चेक कर सकता है। नाम होने पर उसका कार्ड बन जाएगा। अगर एक परिवार में पांच व्यक्ति हैं तो सभी के अलग-अलग कार्ड बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें