फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहालग में शहर के एटीएम धड़ाम

Tue, 17 Apr 2018 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
एक्सिस बैंक के बाहर लगी ग्राहकों की भीड़ - फोटो : amarujala
विज्ञापन

औरैया। सहालग में शहर के एटीएम बंद पड़े हैं। मंगलवार को सिर्फ छह एटीएम से ही रुपये निकले। इन एटीएम रुपये निकालने के लिए महिला, पुरुष घंटों इंतजार करना पड़ा। चिलचिलाती धूप में लोग पसीना-पसीना हो गए। शहर में 17 बैंकों के 24 एटीएम हैं। जिसमें अधिकांश बैंकों के एटीएम बंद चल रहे हैं।

विज्ञापन


कानपुर रोड स्थित एक्सिस बैंक एटीएम
समय- 11:30 बजे :  शहर के कानपुर रोड स्थित एक्सिस बैंक का एटीएम सुबह दस बजे खुलते ही यहां ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। खास बात यह रही भीषण गर्मी में पारा चढ़ने के बावजूद रुपये निकालने के लिए पुरुष व महिलाओं की खासी भीड़ जुट गई। घंटों लाइन में लगने के बाद पैसे निकाल सके। इस दौरान महिलाओं के साथ-साथ आए छोटे-छोटे बच्चों को असुविधा का सामना करना पड़ा। एटीएम पर खड़े जिला कन्नौज निवासी राम कुमार गुप्ता ने बताया कि मामा की लड़की की शादी में आए हैं। दस हजार की सख्त जरूरत है। शहरभर में घूम चुके हैं। यहां एटीएम चल रहा है, आधे घंटे से लाइन में लगे हैं।

दिबियापुर रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम
समय - 12 : 45 बजे -शहर के दिबियापुर रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर भी लोगों को खासी भीड़ दिखाई दी। यहां लाइन में खड़े ब्रह्मनगर निवासी दीपू शुक्ला ने बताया कि घटों लाइन में लगने के बाद जिनकों पैसा मिल जा रहा है। वह अपने को भाग्यशाली समझ रहा है। एक साल पहले नोटबंदी के दौरान बैंक व एटीएम ने लोगों को रुला दिया था। कमोवेश यही हालत अब दिख रही है। एक बैंक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रुपयों की जितनी डिमांड भेजी जा रही है। उसका आधा पैसा मिलना मुश्किल हो रहा है। इसी दुविधा में एटीएम बंद चल रहे हैं।
विज्ञापन


सेंट्रल बैंक का एटीएम तीन हफ्ते से बंद
जिले के एरवाकटरा कस्बे में स्थित सेंट्रल बैंक का एटीएम तीन हफ्ते से बंद पड़ा है। ग्राहकों में बैंक प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। सोमवार व मंगलवार को इस बात को लेकर ग्राहकों व बैंक अधिकारियों के बीच कहासुनी भी हो गई। बैंक के उपभोक्ता राजेंद्र सिंह, अमित वर्मा, सचिन गुप्ता व राम पाल ने कहा सहालग का समय चल रहा है। किसी की लड़की की शादी तो किसी के लड़के की, लेकिन बैंक अधिकारी सुन नहीं रहे हैं।  शाखा प्रबंधक ने किसी तरह ग्राहकों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार ने बताया कि एक हफ्ते के लिए 30 से 40 हजार रुपये उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिसकी पूर्ति एक दिन में हो जाती है। इस कारण एटीएम में पैसा नहीं डाल पा रहे हैं।

रुपयों की निकासी ज्यादा हो रही है। जबकि जमा होने की संख्या बहुत कम है। आरबीआई से नोटों की आमद कम हो रही है। इसलिए यह समस्या पैदा हो रही है। आने वाले दिनों में यह समस्या और बढ़ सकती है।
                                         दूधनाथ, एलडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें