केंद्रीय आद्यौगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) गेल पाता यूनिट में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित कीं गईं। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचीं गेल महाप्रबंधक एके श्रीवास्तव की पत्नी सुनंदा श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेलकूद हमें अनुशासन में रहना सिखाता है।
खेलकूद का जीवन में अहम रोल है। खेलकूद प्रतियोगिता में सभी महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। समापन अवसर पर अतिथियों ने बच्चों एवं महिलाओं को मेडल एवं सर्टीफिकेट प्रदान किए। लड़कों की 500 मीटर दौड़ में आशुतोष मेहता, लड़कियों की शो एंड स्टीडी बाइसकिल रेस में प्रीतिका, फ्राग जंप में यश, लड़कों की 400 मीटर दौड़ में अमन, 100 मीटर दौड़ में सूरज कुमार, बालिकाओँ की 400 मीटर दौड़ में रुचिता, लड़कों की 200 मीटर दौड़ में अभिषेक तिवारी, लड़कियों की 500 मीटर साइकिल रेस में दीपिका, लड़कियों की 200 मीटर रेस में दीपिका, लड़कों की 100 मीटर दौड़ में मनीष ने पहला स्थान प्राप्त किया। खेलकूद में कुल 34 प्रतियोगिताएं हुईं।
संरक्षिका अध्यक्षा श्रीमती रजनी रंजन, उपाध्यक्ष श्रीमती देवरती पाठक, डा.अनुराधा पोरवाल, डा.पुष्पलता एवं सीआईएसएफ परिवार की सभी महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।