फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीआईएसएफ ने भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी छाप छोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। गेल इंडिया लिमिटेड एवं एनटीपीसी में सुरक्षा प्रदान कर रहे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) इकाई का 55वां स्थापना दिवस मनाया गया। एनटीपीसी में मुख्य महाप्रबंधक जयदेव परीदा ने कहा कि सीआईएसएफ ने अपने पेशेवर कौशल से भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी छाप छोड़ी है।
गेल सीआईएसएफ इकाई में हुए आयोजन में गेल के कार्यकारी निदेशक अजय त्रिपाठी ने परेड की सलामी ली। एनटीपीसी में आयोजित समारोह में सीआईएसएफ सुरक्षा विंग ने परेड एवं हथियारों का प्रदर्शन किया। अग्नि विंग ने अग्नि सुरक्षा से संबंधित शानदार प्रदर्शन किए गए। यहां संयुक्त प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।
विज्ञापन

एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक जयदेव परिदा, एनटीपीसी सीआईएसएफ इकाई प्रभारी उपकमांडेंट परशुराम राय, सहायक कमांडेंट राकेश कुमार आदि समेत अधिकारी कर्मचारी एवं उनके परिवारीजन मौजूद रहे। इधर, गेल में सीआईएसएफ कैंप में सीआईएसएफ जवानों द्वारा एक शानदार परेड का प्रदर्शन किया गया एवं परेड के साथ-साथ डेमो ऑफ रिफ्लेक्स शूटिंग का प्रदर्शन कर अपने कौशल को लोहा मनवाया गया।
बच्चों द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि गेल पाता के कार्यकारी निदेशक अजय त्रिपाठी ने कहा कि सीआईएसएफ ने अपने पेशेवर कौशल से भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी छाप छोड़ी है। सीआईएसएफ, औद्योगिक सुरक्षा के अलावा भी देश के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा की जिम्मेदारी को बखूबी से निभाया है।
विज्ञापन

सीआईएसएफ इकाई प्रभारी उपकमांडेंट अमित कुमार शर्मा ने कहा कि सीआईएसएफ का परमध्येय सुरक्षा एवं संरक्षण है। इसमें हम सभी हमेशा अग्रणी रहेंगे। उन्होंने राष्ट्र के लिए जीवन न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें