फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण के प्रति अलख जगाने निकले चित्रा का औरैया पहुंचने पर हुआ स्वागत

विज्ञापन
दिबियापुर रोड पर चित्रा दामोदर का माला पहनाकर स्वागत करते आरएसएस कार्यकर्ता व अन्य - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चित्रा दामोदर उड़ीसा के जनपद गंजाम के गांव ब्रह्मपुर से दिल्ली तक का सफर साइकिल से सफर शुरू किया। जागरूकता अभियान लेकर औरैया पहुंचे चित्रा दामोदर का लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत के बाद उन्हें दिल्ली रवाना किया।
विज्ञापन

रविवार की देर रात साइकिल से औरैया पहुंचे चित्रा दामोदर ने दिबियापुर रोड स्थित आरएसएस कार्यालय पर रात्रि विश्राम किया। मंगलवार की सुबह चित्रा दामोदर का शहरवासियों ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया और उन्हें दिल्ली के लिए रवाना किया।
इस दौरान चित्रा दामोदर ने बताया कि वह उड़ीसा के जिला गंजाम के गांव ब्रह्मपुर निवासी है। बताया कि पर्यावरण को बचाने के लिए उन्हें जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया। जिसके लिए साइकिल यात्रा निकाली। बताया कि उनकी इस साइकिल यात्रा को गति प्रदान करने के लिए उसके गांव स्थित स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर की कक्षा चार की छात्रा सुदीप्ति ने उसमें ऊर्जा भरने का कम किया।
विज्ञापन

सुदीप्ति ने अपने जन्मदिन पर पार्टी का आयोजन न कर उसे 12 हजार 100 रुपये अभियान को चलाने और लोगों को जागरुक करने के लिए पोस्टर, बैनर आदि पर खर्च करने के लिए दिए। बताया कि उनकी यह जागरुक यात्रा 25 जनवरी से शुरू हुई, जो दिल्ली पहुंचकर समाप्त होगी।
दिल्ली पहुंचकर वह पर्यावरण मंत्रालय में मंत्री बाबुल सुप्रियो से मुलाकात करेंगे। चित्रा दामोदर का स्वागत करने वालों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक पियूष, जीवाराम, आयुष, पुष्पेंद्र, विमल, सिद्वार्थ, कपिल, अभिषेक, पंकज, धीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें