फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सुपर ओवर में चिमकुनी की टीम विजेता

Mon, 29 Jun 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-33- मैच के दौरान शॉट मारता खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
अछल्दा। क्षेत्र के गांव नगला भगत में रविवार को महारानी अवंतीबाई लोधी क्रिकेट क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। पहला मैच चिमकुनी और गपकापुर के बीच टाई हो गया। बाद में दोनों टीमों को एक-एक ओवर का सुपर ओवर दिया गया। इसमें चिमकुनी की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

पहले मैच में गपकापुर व चिमकुनी की टीमों ने 10-10 ओवर में 103 रन बना दिए। इससे मैच टाई हो गया। बाद में सुपर ओवर में चिमकुनी ने 14 रन बनाए जबकि गपकापुर की टीम आठ रन ही बना सकी। इस तरह चिमकुनी ने छह रन से जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के लिए चिमकुनी के खिलाड़ी सोना यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच बघईपुर और नौनिकपुर के बीच हुआ। बघईपुर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 106 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में नौनिकपुर की टीम दबाव में आ गई और 10 ओवर में सिर्फ 66 रन ही बना सकी। इससे बघईपुर टीम ने 40 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मैच में बघईपुर के खिलाड़ी हेमू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। मैच के दौरान अनुज राजपूत, आशीष राजपूत, जितेंद्र कुमार, सोभी व गोलू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें