फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन, पारा गिरा

Fri, 22 Jan 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
हाड़ कपाऊ सर्दी से बेहाल शहरवासी शुक्रवार को घरों में दुबके रहे। वहीं सड़कों पर जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए। दोपहर बाद निकली धूप से कुछ पल के लिए सर्दी से राहत मिली। उधर मौसम वैज्ञानिकों ने शीत लहर और सर्दी का प्रयोग जारी रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


करीब एक  सप्ताह से चल रही पछुआ पवनों ने मौसम में नमी बढ़ा दी है। इससे लोगों को कोहरे और सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहने से औरैयावासी कड़ाके की सर्दी से जूझते नजर आए। सुबह तापमान जहां 5.1 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया वहीं दोपहर में अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में निकली धूप ने कुछ पल के लिए लोगों को राहत अवश्य दी।

इधर मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश राय ने बताया कि पछुआ हवाओं का असर जारी है। अगले एक सप्ताह तक गलन बनी रहेगी। दोपहर में धूप निकलेगी। 23 जनवरी के बाद सुबह कोहरा छटेगा। ऐसे मौसम में बच्चों को गर्म कपड़े पहनाए रखें। बुजुर्गो का विशेष ध्यान रखें। बंद कमरे में अंगीठी आदि जलाकर न सोएं।
विज्ञापन


नगर पंचायत ने जलवाए अलाव
अटसू (औरैया)। कस्बे में नगर पंचायत प्रशासन ने जगह-जगह अलाव जलवाए हैं। नगर पंचायत सभासद शिवेंद्र तिवारी ने बताया कि बदले मौसम में शीत लहर से बचने के लिये नगर पंचायत प्रशासन ने सभी वार्डों समेत नगर के प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें