फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खेलों में पारंगत होंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे

Tue, 21 Apr 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ खेलों में भी पारंगत होंगे।
विज्ञापन

इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में मैदान के लिए जरूरी जमीन उपलब्ध होने पर सूची तैयार की जा रही है। इस सर्वे में 100 से ज्यादा स्कूल आ चुके हैं। इन स्कूलों में खेल मैदान को विकसित करने के लिए अब विभाग प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजेगा।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इन दिनों परिषदीय स्कूलों में खेल मैदान को लेकर सर्वे किया जा रहा है। इस सर्वे में उन स्कूलों का शामिल किया जा रहा है। जहां पर भवनों के अलावा 400 वर्ग मीटर से ज्यादा की जमीन उपलब्ध है। वहां खेल मैदान बनाए जाएंगे। विभाग की ओर से चल रहे इस सर्वे में अभी तक 100 ऐसे स्कूल चिह्नित किए जा चुके हैं। इनमें शासन से तय मानक के अनुरूप पर्याप्त जमीन उपलब्ध है।
विज्ञापन

सर्वे की कवायद पूरी होने के बाद विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजा जाएगा। जिसके बाद बच्चों की खेल प्रतिभा को उभारने के लिए खेल मैदान विकसित करने का काम होगा।
विज्ञापन

बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि जिन स्कूलों में 400 वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन है। वहां का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे का काम पूरा होने के बाद शासन में खेल मैदान विकसित करने को लेकर प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें