फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बारिश के बाद जलभराव के कारण बच्चों की छूटी सत्र परीक्षा

Sat, 22 Aug 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फफूंद ​स्थित स्कूल में भरे पानी में खड़े बच्चे।संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
औरैया/बिधूना। जिले में शुक्रवार को मौसम विभाग के 12.5 मिमी बारिश के पूर्वानुमान के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों अजीतमल, सहायल और बेला समेत विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई। इसके अलावा अयाना के जसवंतपुर गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय में जलभराव के कारण बच्चों की परीक्षा सत्र छूट गई।
विज्ञापन

अयाना के जसवंतपुर गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापक मुन्नी देवी ने बताया कि विद्यालय में शुक्रवार को सत्र परीक्षा होनी थी। जलभराव के बावजूद शिक्षक पानी से होकर विद्यालय पहुंचे, लेकिन पंजीकृत 50 विद्यार्थियों में से केवल 11 बच्चे ही स्कूल पहुंच सके। ऐसे में परीक्षा स्थगित कर दी गई। अब पानी कम होने पर शनिवार को परीक्षा कराने की तैयारी है।
गांव में जलभराव की सूचना पर एसडीएम अजीतमल निखिल राजपूत, बीडीओ वीरेंद्र दुबे और एडीओ पंचायत विजय कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बुलडोजर से सड़क खुदवाकर पानी की निकासी कराने का प्रयास किया। बीडीओ वीरेंद्र दुबे ने बताया कि जसवंतपुर गांव में आसपास के करीब 10 गांवों का बारिश का पानी बहकर आता है। पुलिया बंद होने के कारण पानी गांव में रुक गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था कर गांव से पानी निकालने का काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

जल्द ही पीडब्ल्यूडी की ओर से पुलिया का निर्माण कराया जाएगा, जिससे भविष्य में जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिल सकेगी। वहीं, कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह ने बताया कि शुक्रवार को करीब 12.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आगामी 24 घंटे में भी करीब 1.9 मिमी बारिश होने की संभावना है। इस समय खेतों में धान, मक्का और बाजरा की फसलें खड़ी हैं। बारिश होने से इन फसलों को पर्याप्त नमी मिलने के साथ किसानों को सिंचाई के खर्च से भी कुछ राहत मिल सकती है।

फोटो-17 मुरादगंज कस्बे की सड़क पर जलभराव। संवाद
झमाझम बारिश में ही जलमग्न हुई सड़कें
मुरादगंज कस्बे में दोपहर हुई बारिश से पानी मुख्य सड़कें और फुटपाथ पर लबालब भर गया। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नालों की ठीक तरह से सफाई न होने की वजह से कई स्थानों पर उफना गए। जलभराव के कारण लोगों को पानी के बीच होकर गुजरना पड़ा।
-
फोटो-16 फफूंद स्थित स्कूल में भरे पानी में खड़े बच्चे। संवाद
जलमग्न हुआ कॉलेज, गंदे पानी से होकर स्कूल पहुंचे बच्चे
फफूंद में बृहस्पतिवार रात हुई तेज बारिश से क्षेत्र के भाग्यनगर स्थित किसान इंटर कॉलेज परिसर और मुख्य द्वार के सामने की सड़क जलमग्न हो गई। सड़क पर पानी भरने से विद्यार्थियों, शिक्षकों और राहगीरों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। जानकारी पर एडीओ पंचायत ने सफाई कर्मियों की टीम भेजकर नाले की सफाई का कार्य शुरू कराया। ग्रामीण सत्यप्रकाश, सीताराम, दीवारीलाल आदि ने प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। एडीओ पंचायत संतोष तिवारी ने बताया कि जल निकासी के लिए नाले की सफाई कराई जा रही है। इसके बाद जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी। (संवाद)

फफूंद स्थित स्कूल में भरे पानी में खड़े बच्चे।संवाद- फोटो : 1

फफूंद स्थित स्कूल में भरे पानी में खड़े बच्चे।संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें