फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बच्चों ने व्यंजन बनाना और परोसना सीखा

Sat, 24 May 2025 05:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
समर कैंप में शामिल बच्चे। - फोटो : समर कैंप में शामिल बच्चे।
विज्ञापन
दिबियापुर। गेल डीएवी मॉडल स्कूल में चल रहे समर कैंप का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन बच्चों ने नो फायर कुकिंग एक्टिविटी (बिना आग जलाए खाना बनाना) के तहत स्वादिष्ट व्यंजन बनाने और उसे अतिथियों को परोसने का हुनर सीखा।
विज्ञापन





चार दिन तक चले कैंप में बच्चों को फ्रूट चाट, भेलपूरी और जूस देकर उत्साहित किया गया। इसके बाद शिक्षिकाओं ने बच्चों को स्वादिष्ट व्यंजन बनाना सिखाया। कैंप में विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में भी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर गेल कंप्रेसर स्टेशन दिबियापुर के मुख्य महाप्रबंधक (ओआईसी) जितेन्द्र पाठक, महाप्रबंधक अजय रावत व प्रबंधक अनिल त्रिवेदी ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सौभाग्य सिंह तोमर ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें