फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खटारा वाहनों से ढोए जा रहे बच्चे, खतरे में जान

Fri, 05 Sep 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-05एयूआरपी 01- खचाखच भरी बैन व बच्चे को गोद में बैठाए चालक। संवाद
विज्ञापन
औरैया। जिले में खटारा वाहनों में ले जाए जा रहे नौनिहालों की जिंदगी खतरे में है। अधिकांश स्कूलों में अनफिट वाहनों से बच्चे ढोए जा रहे हैं।
विज्ञापन

खास बात तो ये है कि जिन बसों से बच्चों को घर से स्कूल तक लाया जा रहा है। उनकी मियाद भी खत्म हो चुकी है। विभाग उन्हें नोटिस भी जारी कर चुका है। फिर स्कूल प्रबंधन लापरवाह है।
विभाग 18 स्कूल बसों के परमिट का समय पूरा हो जाने की पुष्टि कर रहा है। अभी हाल ही में सड़क सुरक्षा की बैठक में जिलाधिकारी भी इस पर नाराजगी जता चुके हैं। बावजूद ये मनमानी खत्म नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के मुताबिक स्कूलों में बच्चों के आवागमन के लिए 402 वाहन पंजीकृत हैं। इनमें 120 बस, 205 मिनी बस, 77 वैन शामिल हैं। इन वाहनों से बच्चों को स्कूल से घर और घर से स्कूल लाने में प्रयोग किया जा रहा है। अधिकांश वाहन फिटनेस के मानकों पर फिट नहीं उतर रहे हैं। किसी की फिटनेस खत्म हो चुकी है तो किसी के पास सुरक्षा के जरूरी इंतजाम नहीं है। यहां तक कि फर्स्टएड बॉक्स व अग्निशमन यंत्र तक नहीं हैं।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों में 18 ऐसे वाहन है जिनकी मियाद पूरी हो चुकी है। नियमों के मुताबिक एक वाहन 15 साल तक चलाया जा सकता है। इस लापरवाही को लेकर स्कूल प्रबंधन को परिवहन विभाग की ओर से नोटिस भी भिजवाए गए हैं।
स्कूल प्रबंधन समिति ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है। यह हाल तब है जब दो दिन पहले सड़क सुरक्षा की बैठक में अधिकारी व विधायक द्वारा निर्देश दिए गए थे।
स्कूल को नोटिस जारी किया जा चुका है। जो भी स्कूल संचालक इन वाहनों का प्रयोग कर रहे हैं। उनके वाहनों पर पकड़ने जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-एनसी शर्मा, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें