फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पैर फिसलने से बंबा में गिरा बालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार। थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर में शुक्रवार सुबह पिता के साथ धान की पौध लेकर बंबा के रास्ते घर लौट रहा बालक अचानक पैर फिसलने से पानी में जा गिरा। आगे चल रहे पिता को इसकी जानकारी काफी देर बाद हुई। एक घंटे तक खोजने पर बच्चे के एक अस्थायी पुलिया में फंसे होने की जानकारी मिली। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव शहबाजपुर निवासी राजेश कुमार शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे अपने पांच वर्षीय बेटे कार्तिक कुमार के साथ खेत से धान की पौध लेकर बंबा की पटरी के रास्ते घर वापस जा रहे थे। छोटे-छोटे कदमों से चलने के कारण मासूम पिता से काफी पीछे रह गया। थोड़ी दूर निकलने के बाद राजेश ने जब पीछे मुड़कर देखा तो कार्तिक कहीं नहीं दिखा। इस पर उन्होंने उसे आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर वह उसे खोजने के लिए वापस खेत की तरफ चल दिया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
इस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे किसानों ने बालक की बंबा के पानी में उसकी तलाश शुरू की। लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद भी नाबालिग का कहीं कुछ पता नहीं चला। इसी बीच किसी ग्रामीणों ने घटना स्थल से लगभग एक किमी. दूर ग्राम बराऊ के पास बंबा में बनी अस्थायी पुलिया के पास एक बच्चे का शव फंसे होने की सूचना दी।
विज्ञापन

इस पर दौड़कर सभी लोग वहां पहुंचे, तो देखा कि वह कार्तिक है। इस पर जल्द उसे बाहर निकाला और परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घाेषित कर दिया। इस पर परिजन शव को घर ले गए। राजेश के एक बेटा कार्तिक व एक बड़ी बेटी दिव्यांशी है। बेटे की मौत से बेटी दिव्यांशी व पत्नी राधा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अजय कुमार, लेखपाल चंद्र कुमार व कानून गो सुदेश श्रीवास्तव राजेश के घर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें