फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंपल की सूचना पर बंद हुईं चिकन की दुकानें

विज्ञापन
अछल्दा ब्लॉक में एक दुकान से सैंपल लेती पशु विभाग की टीम - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। बर्ड फ्लू को लेकर जिले में चल रही तैयारियों की जानकारी मंगलवार को लखनऊ में बैठे अधिकारियों ने एनआईसी में हुई बैठक में ली। बैठक के बाद जिले में पशु विभाग की टीमें सैंपल लेने के लिए निकल पड़ीं। सैंपल की सूचना मिलने पर अधिकांश चिकन की दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि मंगलवार को अछल्दा, औरैया, ऐरवाकटरा और भाग्यनगर ब्लॉक में पशु विभाग की टीमों ने सैंपलिंग की। अधिकांश दुकानें बंद रहीं। जो दुकानें खुलीं, वहां सैंपल लिए गए। बताया कि कुल 120 सैंपल लिए गए हैं। सिरम सैंपलों को जांच के लिए बरेली और भोपाल भेजा जा रहा है।
क्या करें
- सफाई नियमित रूप से करें।
- मृत पक्षी को जल्दी और सही जगह गड्ढे में दबाएं।
- मक्खियों व मच्छरों की रोकथाम के उपाय किए जाएं।
- फीड स्टोर को चूहों और चिड़ियों से दूर रखें।
- पक्षियों को शुद्ध पानी दिया जाए।
क्या न करें।
- गंदे उपकरण एवं ट्रक्स को फार्म पर न आने दें।
- कई तरह की प्रजातियों के पक्षियों का पालन एक ही फार्म में न करें।
- अलग-अलग आयुवर्ग के पक्षी एक साथ न रखें।
घातक हो सकता है बर्ड फ्लू
बर्ड फ्लू रोड एचएन 1 वायरस से फैलता है। इसका संक्रमण चिकन, बतख, मोटर, टर्की आदि से फैल सकता है। अभी तक बर्ड फ्लू फैलने का कारण पक्षियों को माना जाता है, लेकिन कई बार ये इंसान से इंसान में भी फैलता है। यह खतरनाक रोग है। ,
विज्ञापन

ये हैं लक्षण
नाक बहना, सिर में दर्द रहना, गले में सूजन, मांसपेशियों में दर्द, दस्त आना, हर वक्त उल्टी सी महसूस होना, पेट के निचले हिस्से में दर्द रहना, सांस लेने में दिक्कत, निमोनिया।
संक्रमित हों तो ये करें
अगर किसी को संक्रमण हो जाता है, तो वह एंटी वायरल दवा डॉक्टर की सलाह पर लें। पूरी तरह से बेड रेस्ट ले। पौष्टिक भोजन लें। संक्रमण दूसरे को न लगे इसके लिए एकांत में रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें