फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 10.50 करोड़ से संवारा जाएगा चिचौली मेडिकल कॉलेज

Thu, 12 Feb 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। यूपी के बजट में औरैया को स्वास्थ्य, शिक्षा व विकास की बड़ी सौगातें मिली हैं। सदन में पेश किए गए प्रदेश के बजट में औरैया जनपद के हिस्से कई तोहफे आए।
विज्ञापन

इसमें चिचौली मेडिकल कॉलेज के लिए 10.50 करोड़ की स्वीकृति स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी की दिशा में बड़ा कदम रहा। वहीं, गांवों के विकास के लिए जिला ग्राम्य विकास संस्थान की स्थापना की भी सौगात मिली है।
बुधवार को विधानसभा में प्रदेश का बजट पेश किया गया। सभी की निगाहें सुबह से टेलीविजन पर टिकी रहीं। पेश किए गए बजट में औरैया के हिस्से काफी कुछ आया।
इसमें स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी को लेकर मेडिकल कॉलेज को संजीवनी देने के लिए 10.50 करोड़ जारी किए गए। 10 करोड़ से जहां निर्माण कार्य होंगे वहीं, 50 लाख से जरूरी मशीनरी जुटाई जाएगी। यह वित्तीय स्वीकृति स्वास्थ्य सेवाओं में काफी कुछ बेहतरी लाएगी।
विज्ञापन

इस बजट से मेडिकल कॉलेज में कई नए विभाग बनाए जा सकते हैं। मेडिकल कॉलेज में अभी न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी जैसे अहम विभाग नहीं हैं। इनके मरीजों को कानपुर या इटावा जाकर इलाज कराना पड़ता है। कई बार सफर में देरी अनहोनी का कारण बन जाती है। इसके अलावा एमआरआई मशीन भी मेडिकल कॉलेज में नहीं है। माना जा रहा है कि बजट से ये सभी कमियां दूर हो जाएंगी।
इसके साथ ही गांवों के विकास को लेकर जिला ग्राम विकास संस्थान को हरी झंडी दे दी गई। इस संस्थान के निर्माण पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका उद्देश्य ग्राम विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिले में ही प्रशिक्षण प्रदान करना है। इससे समय और संसाधनों की बचत होगी तथा प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी। गांवों के सतत विकास में यह अहम भूमिका निभाएगा।
जिला ग्राम्य विकास संस्थान के जरिये ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी उन्मूलन, सरकारी योजनाओं का कि्रयान्वयन बेहतर ढंग से हो सकेगा। अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने वाली यह संस्था विकास में अहम भूमिका निभाएगी। इससे ग्रामीण विकास की गति को बढ़ाने के साथ ही प्रशासनिक दक्षता में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें