फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कराएं हर मर्ज की जांच

Thu, 13 Jul 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
एक्सरे जांच कराने के लिए रूम के बाहर मौजूद लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिला अस्पताल में अब हर मर्ज की जांच की सुविधा मिलेगी। किडनी से लेकर हड्डी तक की सभी जांचें मरीज यहां कर सकते हैं। यह सुविधा सुबह आठ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक उपलब्ध रहेगी। मरीजों को अब जांच कराने के लिए प्राइवेट सेंटरों तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उनके पैसे भी बचेंगे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन अखिलेश कटियार ने इसकी जानकारी दी कि अब मरीजों को जांच के लिये दूर दराज के अस्पताल में नहीं जाना पड़ेगा। पहले लोगों को अगर जांच करानी होती थी, तो सैफई, हैलट आदि अस्पतालों तक की दौड़ लगाता था। कई मरीज तो प्राइवेट हास्पिटल में जांच के लिये अपनी जेब ढीली करते थे। लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिला अस्पताल के महिला विभाग में पैथोलॉजी कक्ष में सभी जांच होती हैं। थाइराइड की जांच की सुविधा बस नहीं है।

लैब टेक्नीशियन अखिलेश कटियार ने बताया कि पहले परिसर मेें उपकरण के अभाव में ज्यादातर जांच नहीं हो पाती थी। पर अब सारे उपकरण मौजूद हैं। जांच सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 तक की जाती हैं। इसके बाद रिपोर्ट भी उसी दिन मरीज को मुहैया करा दी जाती है। रिपोर्ट लेने का समय दोपहर एक बजे से दो बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें