फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंदक में पलटी जीप, बच्चों को आई मामूली चोंटे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जालौन। स्कूली बच्चों को ले जा रही अनियंत्रित जीप खंदक में पलट गई। इससे जीप में बैठे आधा दर्जन बच्चों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया तो वहीं मौका पाकर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।


पंडित लक्ष्मीनारायण पचौरी विद्यालय सुढ़ार की गाड़ी मंगलवार सुबह लगभग सात बजे बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड के किनारे लगे पेड़ से टकराकर खंदक में पलट गई। जिससे गाड़ी में सवार आरती राजावत, श्वेता, शालनी, दीपा, पूजा, अर्चना सहित लगभग आधा दर्जन बच्चों को मामूली चोटें आईं। चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने गाड़ी से निकालकर गांव के ही अस्पताल में भेजा, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद मौका पाकर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। मौके पर एसआई केशव यादव ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा किया। बता दें कि इसके पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्राइवेट स्कूल संचालकों की अनदेखी व चालकों की लापरवाही का खामियाजा अभिभावकों व बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रशासन की मनमानी की शिकायत वे जल्द ही जिलाधिकारी से करेंगे।

-गाड़ी छोड़कर भागा चालक, जालौन का मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें