फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा सीएचसी अजीतमल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों की भीड़ को संभालना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

हालांकि पिछले हफ्ते से अब कुछ मरीजों की संख्या में कमी आयी है, लेकिन फिर भी खासी, जुकाम से लेकर वायरल फीवर के प्रतिदिन साढ़े तीन सौ से चार सौ के करीब मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। सीएचसी पर इस समय अधीक्षक के अलावा तैनात चार डॉक्टरों के सहारे ओपीडी सहित इमरजेंसी सेवा दी जा रही है।
इन्हीं चार डाक्टरों में हफ्ते में चार दिन दो डाक्टरों की डयूटी पोस्टमार्टम हाउस एवं मेंटल हेल्थ कार्यक्रम में जिले पर लगा दी जाती है। वहीं स्वास्थ्य मेले में भी डॉक्टर जाने के चलते लगातार डाक्टरों की कमी से अस्पताल जूझ रहा है। एक महिला चिकित्सक की तैनाती है जो सिर्फ महिलाओं से संबंधित ही मरीज देखतीं हैं।
विज्ञापन

जिसके चलते ओपीडी पर लगातार मरीजों की भीड़ लगी रहती है। पिछले हफ्ते तक अस्पताल की ओपीडी में पांच सौ से ज्यादा मरीज पहुंच रहे थे। जिसके सापेक्ष इस समय सेामवार को 450 मरीज मंगलवार व 350 मरीज तथा बुधवार को 300 मरीज और गुरुवार को 330 मरीज ओपीडी पर अपना इलाज कराने पहुंचे।
विज्ञापन

अस्पताल में इस समय सीबीसी की जांच हो रही है। एक्सरे की रिपोर्ट मरीजों को मिल रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनीश ने बताया कि वायरल बुखार सहित खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या ज्यादा है। चार डॉक्टरों की तैनाती है। जिसमें पोस्टमार्टम हाउस एवं स्वास्थ्य मेलों आदि में भी सेवाएं दी जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें