फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म कर बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती ने गांव के ही दो युवकों पर दुष्कर्म कर बेचने का आरोप लगाया है। उसने कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र निवासी युवती ने गुरुवार की सुबह सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। बताया कि आठ अगस्त को परिजनों से झगड़ा करके मामा के घर इटावा जाने को निकली। थोड़ी दूर चलने के बाद गांव निवासी दो युवक रास्ते में मिले। पूछताछ के बाद युवकों ने मामा के घर इटावा छोड़ देने की बात कहकर अपने साथ बाइक पर बैठा लिया। इटावा पहुंचने में रात हो गई। इस पर उन लोगों ने एक दोस्त के घर पर रुक जाने की बात कही। वहां पर बीयर पिला दी। बाद में नशे की हालत में गलत काम किया। गाजियाबाद में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इस पर वह बेहोश हो गई। जब नींद खुली तो उसने खुद को एक घर में पाया। जहां एक महिला, उसके दो बच्चे और पति थे। महिला ने बताया कि रुपये देकर खरीदा है। वहां पर महिला रात में युवकों को बुलाकर गलत काम करवाती थी।
बताया कि 27 अक्तूबर को घर के दरवाजे खुला पाकर भाग निकली। पैदल चलते हुए वह नरेला रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां पर मूंगफली बेचने वाली महिला से फोन मांग कर अपने मामा को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इस संबंध में पाता चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि इस प्रकरण में पीड़िता की मां की तरफ से दो माह पहले गांव निवासी मोनू, सोनू व शेखर के खिलाफ पुत्री को ले जाने का नामजद मामला दर्ज है। युवती के आने के बाद जानकारी के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें