बिधूना। रात में हल्की बूंदाबांदी के बाद रविवार को दिन में मौसम खुलता नजर आया। सुबह से आकाश में हल्की बदली छाई रही, लेकिन दिन के समय हल्की धूप भी देखने को मिली। आज और कल हल्की बारिश के आसार हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रामपलट सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार तीन किलोमीटर प्रति घंटे रही।
मौसम वैज्ञानिक ने दो व तीन फरवरी को भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। उनके अनुसार यदि आगे भी बारिश होती है तो ठंड और बढ़ने की संभावना है। किसानों का कहना है कि गेहूं को छोड़कर आलू, सरसों और सब्जी जैसी फसलों को बारिश से नुकसान पहुंच सकता है। (संवाद)