फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एक से तीन तक बारिश की संभावना

Sat, 31 Jan 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-22-मरीज देखते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। पिछले चार दिनों से धूप न निकलने और कोहरे के कारण क्षेत्र में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विज्ञानी एक से तीन फरवरी तक बारिश की संभावना जता रहे हैं। इससे ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. राम पलट के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा था। इसमें तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हवा की रफ्तार भले ही दो किलोमीटर प्रति घंटा रही हो, लेकिन सर्दी का असर कम नहीं हुआ। मौसम विभाग एक से तीन फरवरी के बीच बारिश की संभावना जता चुका है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार ठंड अभी और बढ़ सकती है।

लगातार बढ़ती ठंड का असर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड के चलते कस्बे व ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव के आसपास लोग बैठे नजर आए। अस्पतालों में भी सर्दी, खांसी, जुकाम-बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। शुक्रवार को पूरे दिन धुंध छाई रही और ठंड का प्रकोप बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें