औरैया। परिवहन नियमों को ताक पर रख कर चल रहे नौ वाहन चालकों के खिलाफ गुरुवार को कार्रवाई की गई है। इसमें बगैर परमिट, टैक्स नहीं जमा करने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वाले शामिल रहे। एआरटीओ ने आगे की कार्रवाई जारी रखने की बात कही।
जानकारी देते हुए एआरटीओ प्रवर्तन रेहाना बानो ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के विभिन्न जगहों पर चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसमें गुरुवार को अजीतमल, बिधूना, औरैया दिबियापुर सहित अन्य जगहों पर अभियान चलाया गया। जिसमें टैक्स जमा नहीं करने वाले दो ट्रक बंद किए गए।
बताया इनका 2021 अप्रैल से टैक्स बकाया था। वहीं, बिना परमिट चल रही एक स्कूल वैन को भी सीज किया गया। इसके साथ गलत दिशा में आ रहे चार वाहन, दो ड्रिंक एंड ड्राइव में वाहनों के चालान किए गए।