फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन में 79 वाहनों का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। यातायात पुलिस ने मंगलवार को कई जगह सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कोविड व यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की गई। 79 वाहन चालकों के चालान किए गए। इसमें मास्क व हेलमेट न लगाने वाले भी शामिल हैं।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने शहर के सुभाष चौक, मां मंगलाकाली चौराहा, देवकली चौराहा, दिबियापुर तिराहा व फफूंद तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मास्क न लगाने व बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के फर्राटा भर रहे वाहन चालकों के चालान किए गए। टीएसआई श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान कोविड व यातायात नियम का उल्लंघन करने पर 11 ऑटो, 37 बाइक व 31 चार पहिया वाहनों के चालान किए गए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने का प्रयास का किया जा रहा है। इसके चलते प्रतिदिन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान यातायात पुलिस के देवेंद्र सिंह, मृत्युंजय पांडेय, सुरेश यादव, राजेश कुमार, इसरार मोहम्मद व सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें