फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव पर हजारों श्रृद्धालुओं ने छका प्रसाद

Wed, 04 Feb 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर स्थित श्री सीताराम मंदिर के 18वें वार्षिकोत्सव पर हवन पूजन एवं भंडारा आयोजित किया गया। इस मौके पर हवन, आरती एवं भंडारे में भारी संख्या में श्रृद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

 
मंदिर महंत बालयोगी बाबा रामप्रिय दास ने बताया कि प्राचीन हनुमान मंदिर में आज ही के दिन 18 वर्ष पूर्व भव्य श्री सीताराम दरबार की मूर्ति स्थापना की गई थी। प्रतिवर्ष भव्य आयोजन किया जाता है। भक्तजनों की मौजूदगी में सुबह हवन में आहुतियां डाली गईं।

दोपहर में  आरती के उपरांत भंडारा कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। भंडारे का शुभारंभ साधु एवं कन्या भोज से हुआ। देर रात तक भंडारे में जुटे श्रृद्धालुओं ने प्रसाद छका।
विज्ञापन

 
विधायक प्रदीप यादव, सतीश यादव, रविन्द्र यादव, शिवसिंह यादव, उमेश पालीवाल, संतोष दुबे एवं धीरज शुक्ला आदि मौजूद रहे।

इधर, निकटस्थ गांव उमरी के मजरा भटपुरा में पंकज कुमार दोहरे के आवास पर संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। संत रविदास केअनुयायियों ने कहा कि संत रविदास ने समाज को नई दिशा दी है। इस मौके पर जयद्रथ, चंद्रभान, एवं रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें