फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर हाजिरी पर एक्सईएन का वेतन रोका

Wed, 04 Feb 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर कार्यालय पर डीएम ने मनरेगा कार्यक्रमों की मासिक प्रगति समीक्षा बैठक में एक्सईएन निचली गंग नहर इटावा के अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन रोके जाने के निर्देश दिए। साथ ही विभाग पर अवशेष 3.80 लाख रुपये को तीन दिन में भुगतान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वहीं मनरेगा योजना में धनराशि मौजूद होने के बावजूद कम खर्च करने पर खंड विकास अधिकारियों को नोटिस दिए। वहीं नक्शे के अनुसार लोहिया आवास का निर्माण न कराए जाने पर बीडीओ बिधूना के विरुद्ध कार्रवाई हेतु शासन को लिखे जाने के निर्देश दिए।
 
जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने मनरेगा योजना के तहत संचालित परियोजनाओं की ताजा हाल लिया। कहा कि लंबित परियोजनाएं हर हाल में माह के अंत तक पूरी हो जानी चाहिए। उन्होंने सभी कार्य पारदर्शिता और गुणवत्ता से कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वहीं भूमि संरक्षण अधिकारी दिबियापुर के मनरेगा धनराशि का कम खर्च करने पर शासन को कार्रवाई हेतु लिखे जाने के निर्देश दिए। वहीं मनरेगा योजना में महिला श्रमिकाें की कम भागेदारी और कम खर्च करने पर बीडीओ अछल्दा, सहार व बिधूना से जबाव तलब किए जाने के निर्देश दिए।

बीडीओ बिधूना केके आजाद पर लोहिया ग्राम कल्यानपुर जागू में समय-समय पर निरीक्षण न करने और नक्से के अनुसार लोहिया आवास का निर्माण न करवाए जाने पर स्पष्टीकरण के साथ ही कार्रवाई हेतु शासन को लिखे जाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ शिवराज यादव, पीडी अजय प्रकाश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें