फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से लोग हलकान

Sun, 15 Mar 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को सुबह से ही आसमान मेें काले मेघ उमड़ने शुरू हो गए। शाम होते-होते तेज आंधी के साथ बिजली की गड़गड़ाहट के बाद झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम के मिजाज में ठंडक पैदा कर दी।
विज्ञापन


रविवार को मौसम का मिजाज सुबह से ही रुख बदले दिखाई दिया। काले-काले बादलों ने आसमान को अपने आगोश में ले लिया। वहीं तेज हवाओं ने मौसम ने शहर के वातावरण को खुशगवार बना दिया। शाम को बादलों में बिजली कड़कने लगी। आसमान से रुक-रुक कर बारिश की बूंदे गिरने लगी।

देखते ही देखते अचानक झमाझम बारिश होने लगी। बारिश शुरू होते ही बाजारों में खरीदारी को करने गए लोग भींगने से बचने को इधर-उधर दुकानों में सहारा लिए दिखे। वहीं दोपहर तक भीड़ से गुलजार सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन


शाम 6 बजे ही अंधेरा छा गया। इससे सड़कों पर निकलने वाले वाहन चालकों को हैड लाइट जलाकर चलना पड़ा। शाम को शुरु हुई बरसात देर रात तक जारी रही। इससे मौसम में ठंडक पैदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें