फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल स्तर ने 109.53 मीटर पर पहुंचकर लिया विश्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। यमुना के जलस्तर ने दूसरे दिन शाम सात बजे 109.53 मीटर पर पहुंचकर विश्राम ले लिया है। इसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि रविवार की शाम से शुरू हुई बढ़त ने दो दिन में दो मीटर से अधिक पानी बढ़ने से यमुना नदी के किनारे बसे गांव के लोगों के मन में शंका पैदा कर दी थी, लेकिन पानी स्थिर होने से उनके चेहरों पर भी संतोष दिखाई दिया।
विज्ञापन

रविवार शाम से यमुना का जलस्तर 107.14 मीटर से बढ़कर मंगलवार शाम सात बजे 109.53 मीटर पर पहुंचकर स्थिरता आ जाने से यमुना नदी किनारे बसे गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली। केंद्रीय जल आयोग कर्मचारियों के अनुसार कोटा बैराज से पानी छोड़ने के चलते यमुना नदी में दो दिनों में लगभग दो मीटर से अधिक पानी बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे पानी के बहाव में स्थिरता दर्ज की गई। बताया कि जलस्तर बढ़ने के संकेत हैं। मंगलवार देर रात पानी के घटने की संभावना है। उन्होंने बताया कि वह पानी के घटने व बढ़ने से दोनों स्थितियों पर लगातार नजर रखे हैं। जलस्तर के अधिक बढ़ने पर तत्काल जिला प्रशासन को भी अवगत करा दिया जाता है। हालांकि जिला प्रशासन भी लगातार यमुना नदी में पानी बढ़ने पर उसकी निगरानी कर रहा है, ताकि कोई समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें