औरैया। केंद्र सरकार स्वच्छता मिशन 2019 को लेकर गंभीर है। जिले में पांच सदस्यीय केंद्रीय टीम ने सोमवार को चार गांवों का निरीक्षण किया और स्वच्छता संबंधी मानकों के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी। यह टीम चार अक्तूूबर तक जिले की 25 ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण रेंडम के आधार पर करेंगी।
स्वच्छता मिशन 2019 में केंद्र सरकार ने इफसोस कंपनी को नामित किया है। यह प्रदेश के सभी जिलों में ग्राम पंचायतों में स्वच्छता के लिए कराए कार्यों का निरीक्षण करेगी। इफसोस कंपनी के अधिकारी मोहित अवस्थी, ओम जी दुबे, रोहित सिंह राजावत, श्रीकृष्ण ने सोमवार को सदर ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कसबा खानपुर, अंतौल, अजीतमल ब्लाक की ग्राम पंचायत चिटकापुर और हजरतपुर में स्वच्छता के मानक परखे। जिसमें ग्राम पंचायत में कूढ़ा निस्तारण व्यवस्था, आंगनबाड़ी व परिषदीय विद्यालयों में शौचालयों की वास्तविक स्थिति, ग्रामीणो शौचालय का प्रयोग करने, कूड़ा स्टैंड लग होने तथा जलभराव आदि की निरीक्षण किया।
इस मौके पर टीम ने ग्रामीणों स्वच्छता के संबंध में कई सवाल पूूछे। जिसमें अधिकांश शौचालयों तथा अपने आसपास का वातावरण साफ-सुथरा रखने की बात कही गई, जबकि वहीं कुछ ग्रामीण संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि केंद्रीय टीम चार अक्तूबर तक रेंडम के आधार पर 25 ग्राम पंचायतों के स्वच्छता संबंधी मानकों की जांच करेगी। अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को देगी। दो अक्तूबर के बाद जिले की स्वच्छता के मानक के संबंध में सभी जिलों को रैंकिंग दी जाएगी।