फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जनगणना से संबंधित आशंकाओं का किया निस्तारण

Sun, 19 Apr 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जनगणना 2027 के पहले चरण के अंतिम दिन का प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रगणकों व सुपरवाइजरों को क्षेत्र में भ्रमण कराते हुए प्रशिक्षण दिया गया। भ्रमण के दौरान उनकी शंकाओं का निस्तारण किया गया। साथ ही उन्हें एचएलबी एप की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

शहर के सुदिती ग्लोबल अकादमी में तहसील औरैया के 195 प्रशिक्षार्थियों में से 11, नगर पालिका परिषद औरैया के 84 प्रशिक्षार्थियों में से दो, नगर पंचायत दिबियापुर के 76 प्रशिक्षार्थियों में से दो अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार रैपिड ग्लोबल अकादमी बिधूना में तहसील बिधूना के 392 प्रशिक्षार्थियों में से नौ, आरपीजी कॉलेज बिधूना में नगर पंचायत बिधूना के लिए 45 प्रशिक्षार्थियों में से एक, नगर पंचायत अछल्दा के 26 प्रशिक्षार्थियों में से शून्य अनुपस्थित रहे।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल में तहसील अजीतमल के 146 प्रशिक्षार्थियों में से दो अनुपस्थित रहे। इस दौरान स्व-गणना के संबंध में आमजन के संदेहों का निराकरण कराए जाने के उद्देश्य से कंट्रोल रूम की स्थापना की गई। जिसका संपर्क सूत्र- 05683-299015 रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें