फोटो-39- आरोपी राम गोपाल। स्रोत:सुपरवाइजर
दिबियापुर (औरैया)। उत्तर मध्य रेलवे की विजिलेंस टीम ने ट्रेन संख्या 12559 पर अवैध रूप से फर्जी पास पर यात्रा करने जा रहे आरोपी राम गोपाल को दबोच लिया। यह जानकारी फफूंद स्टेशन के बुकिंग सुपरवाइजर रोहित कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद फफूंद से शुरू हुई चेकिंग के दौरान ट्रेन के कानपुर पहुंचने पर राम गोपाल को रेलवे बोर्ड के सचिव संजय कुमार की फर्जी आईडी व पास बनाकर यात्रा करने जाते समय पकड़ा गया। चेकिंग टीम ने उसे रेलवे सुरक्षा बल थाना कानपुर को सुपुर्द किया। तलाशी पर इसके पास तीन ब्लैंक रेलवे पास, एक कंप्लीमेंट्री रेलवे पास, कई फर्जी रेलवे आईडी, तीन मोबाइल व नकदी बरामद की गई।
इसके विरुद्ध थाना जीआरपी कानपुर में प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। बताया कि रामगोपाल के संबंध में पूर्व में भी वाणिज्य निरीक्षक कानपुर ललित कुमार ने विशेष रिपोर्ट रेलवे के उच्च अधिकारियों को सौंपी थी। इसके आधार पर इसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।