औरैया। वसंत पंचमी का पर्व मंगलवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की पूजा की गई। वहीं महिलाओं के संगठन ने भी कार्यक्रम आयोजित किया।
सरस्वती विद्यामंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर में प्रबंधक अजय सिंह चौहान ने पूजन किया। इस मौके पर गोपाल कृष्ण दीक्षित, रमेश चंद्र चतुर्वेदी मौजूद रहे। एबीवीपी ने तिलक महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें संगठन के कृष्ण मुरारी, डॉक्टर गोविंद द्विवेदी, सोमू सविता, शिव गोपाल दुबे, प्रतीक्षा दुबे, कीर्ति तिवारी, संजना त्रिपाठी, सुदीप चौहान, राहुल शर्मा, हर्षित तिवारी, प्रणव द्विवेदी, कपिल कुमार, सचिन राठौर, अभिनंदन त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। जेबीएस एकेडमी में प्रबंधक राजवीर सिंह राजावात ने पूजन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा, शैलेंद्र सिंह, पवन नामदेव, रजत सोनी, इंद्रजीत सिंह, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे। शहर के मोहल्ला आर्य नगर स्थित शक्ति पीठ पर यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदीप अवस्थी, शिवनाथ मिश्रा, धर्मेंद्र दुबे, सुरेश मिश्रा, रामचंद्र, साधूशरण शिवहरे, भूपेंद्र सिंह, प्रदीप पोरवाल, रामलखन शुक्ला, सीता, बेबी, गौरी, गरिमा, स्मृति गुप्ता, भानु मिश्रा, वंदना गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
एक विचित्र पहल सेवा समिति की महिला शाखा तुलसी ने क्रानिक एकेडमी पर मां सरस्वती की पूजा की और प्रसाद वितरण किया। यहां शाखा अध्यक्ष बबिता, समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता, कपिल गुप्ता, अभिषेक गोयल, शिवम गुप्ता, दीपक विश्नोई, मधु शर्मा, रानी देवी, प्रतिभा सोनी, आदि रहीं।