औरैया/बिधूना/अजीतमल/दिबियापुर। जिलेभर में शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर बिधूना में शोभायात्रा निकाली गई। वहीं, अन्य स्थानों पर गोष्ठी व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।
शहर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि महाराणा प्रताप का इतिहास काफी संघर्ष भरा रहा है। इस मौके पर रजनीश पांडेय, यशवीर सिकरवार, सोनू सोनी, अश्वनी पाल, राघव मिश्रा, विशाल शुक्ला, अवधेश भदौरिया, राजन सिंह चौहान, कुलदीप पोरवाल व राहुल गुप्ता शामिल रहे।
दिबियापुर में रेलवे स्टेशन समीप स्थित एक रिसॉर्ट में शनिवार को क्षत्रिय समाज ने जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सत्यभान सिंह चौहान,मानवेंद्र सिंह गौर,मनमोहन सिंह सेंगर, एसपी सिंह जादौन, सत्यभान सिंह चौहान, केके सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह राजावत, पुष्पेंद्र सिंह सेंगर, पंकज सिंह भदौरिया, रघुवीर सिंह भदौरिया व हर भूषण सिंह चौहान मौजूद रहे।
अजीतमल में क्षत्रिय विकास समिति के तत्वावधान में शनिवार को अनंतराम टोल प्लाजा के समीप स्थित गौरी गार्डन गेस्ट हाउस में महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह सेंगर, रवि सेंगर, माधव राजावत,राजा सिंह सेंगर, जयवीर सिंह चौहान, शिववीर सिंह राजावत, हरिओम सिंह भदौरिया, इंद्रवीर सिंह सेंगर, शिवराज सिंह सेंगर, महामंडलेश्वर बालकदास जी महाराज, रवि राजावत, अमित भदौरिया और शेखर चौहान सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
बिधूना कस्बे के रामलीला मैदान में शोभायात्रा एवं प्रभात फेरी निकाली गई। भगवा ध्वजों और महाराणा प्रताप के जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर भगत सिंह चौराहा, फीडर रोड, दुर्गा मंदिर तिराहा, लोहा बाजार, नदी तिराहा, बेला रोड बाईपास होते हुए पुनः रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।
भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह, ब्लॉक प्रमुख शरद राना ने महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में डीसीडीएफ के अध्यक्ष अभय सिंह, राजेश सिंह चौहान, रोहित सिंह, दिनेश वर्मा, डॉ. घनश्याम सिंह सेंगर, रामपाल भदौरिया, राजेंद्र सिंह भदौरिया, गौरव राजन गुप्ता, विमल दुबे, अनिल शुक्ला और आशीष कुमार मौजूद रहे।
फोटो-34-बिधूना में निकली शोभायात्रा में शामिल लोग।संवाद
फोटो-34-बिधूना में निकली शोभायात्रा में शामिल लोग।संवाद