अजीतमल। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर अनंतराम तिराहे पर बुद्ध वंदना त्रिशरण पंचशील एवं खीरदान का आयोजन किया गया गया। बहुजन नायक जन्मोत्सव आयोजन संयुक्त समिति के आवाह्न पर व सभी बहुजन संगठनों के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इसमें बौद्ध उपासकों एवं बहुजन मिशनरियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। बुद्ध पूर्णिमा के दिन बौद्ध धर्म में आस्था रखने वाले लोग अपने घरों पर दीपक जलाते हैं व खीरदान करते हैं। जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष रमाकांत राजपूत, मोहर सिंह, प्रधान ब्रह्मानंद दोहरे आदि ने अपने विचारों को व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधान अमित कुमार, डॉ. रामप्रताप कुशवाहा, त्रिलोचन गौतम, सुधीर कुशवाहा, हरिश्चंद्र कुशवाह, पिंटू यादव, रामवीर यादव, फूल सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।(संवाद)