फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपाइयों ने 60 किलो का केक काटा

Fri, 15 Jan 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पुराना नुमाइश मैदान में बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 60वां जन्मदिन बसपाइयाें ने जनकल्याण दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने 60 किलो का केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ जोनल कोआर्डीनेटर शमशुद्दीन ने किया। वहीं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बौद्धप्रिय गौतम ने की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जोनल को-आर्डीनेटर शमशुद्दीन ने कहा कि बसपा शासनकाल में जनता के लिए तमाम हितकारी योजनाएं चलाई गईं। इसके अलावा कानून व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। पूर्व मुख्यमंत्री ने सर्व जन हिताय, सर्व जन सुखाय की कहावत के अनुसार काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। अधिकारियों से लेकर कर्मचारी अपनी मनमर्जी से काम कर रहे हैं। बेटियां व महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

मंडल कोओर्डीनेटर नरेंद्र कुशवाह व प्रवेंद्र संखवार ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जनता को गुमराह करने का काम कर रहीं है। भाजपा सरकार ने जनता से जो भी वायदे किए थे उन्हें अभी तक पूरा नहीं किया है। पूर्व विधायक रामजी शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार चाय से शुरू हुई है और गाय पर समाप्त होती दिख रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव में बहुजन का राज चलेगा, हिंदू-मुस्लिम साथ चलेगा।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही जनता की हितैषी है। कार्यक्रम में औरैया प्रत्याशी भीमराव अंबेडकर, दिबियापुर प्रत्याशी राम कुमार अवस्थी, बिधूना प्रत्याशी शिव प्रसाद यादव, वरिष्ठ बसपा नेता मान सिंह दोहरे, नगर पालिका परिषद प्रतिनिधि लालजी शुक्ला, सर्वेश गौतम आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मंजुल पांडेय, गोरेलाल प्रजापति, सर्वेश बाबू गौतम, शिवप्रसाद समेत सैकड़ों की संख्या में बसपाई मौजूद रहे।

केक खाने को मची अफरा-तफरी
औरैया। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन का केक कटने के बाद जैसे ही बांटने की बारी आई तो कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई। केक लेने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ ने कुर्सियां तोड़ते हुए जमकर उत्पात मचाया। भीड़  पर काबू पाने के लिए मंचासीन पदाधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। यहां तक कि कार्यकर्ताओं ने लाठी उठाकर लोगों को दौड़ाया। कार्यकर्ता घंटों माहौल को सामान्य करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें