फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मरम्मत के बाद दो दिन भी नहीं चल रही सीबीसी मशीन, फिर दुश्वारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। सीएचसी बिधूना में सीबीसी मशीन ठीक होने के दो दिन बाद फिर से खराब हो गई है। ऐसे में मरीजों को खून की जांच के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बता दें कि मैकेनिक ने मशीन को अधिक तापमान वाले रूम में मशीन को न रखने की बात कहते हुए आगाह किया था।
विज्ञापन




बिधूना सीएचसी में सीबीसी जांच के लिए अक्सर मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ती है। कभी रीजेंट नहीं होता तो कभी सेंसर की समस्या। मरीजों को प्राइवेट में बाहर से सीबीसी जांच कराने को मजबूर होना पड़ रहा है। प्राइवेट पैथोलाॅजी संचालक मनमानी कमाई कर रहे हैं। एक रुपये के पर्चे पर उपचार से लेकर जांचों का दावा बिधूना सीएचसी में पूरा नहीं हो पा रहा है। सीबीसी जांच एक बार फिर से बंद हो गई है।
मरीजों को 300 रुपये खर्च कर बाहर से सीबीसी जांच करानी पड़ रही है। पिछले दिनों सीबीसी मशीन का सेंसर खराब हो जाने पर जांचें बंद हो गई थी। दो दिन पहले मैकेनिक को बुलाकर मशीन की मरम्मत कराई गई। मैकेनिक नासिर ने सेंसर डाला था। बताया था कि मशीन को एसी रूम में नहीं रखा गया तो मशीन का सेंसर फिर से खराब हो जाएगा। तापमान में बढ़ोतरी के चलते सेंसर काम नहीं कर पाता है। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

सीबीसी जांच बाहर से करानी पड़ रही है। इस संबंध में बिधूना सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि सीबीसी मशीन का सेंसर दो दिन पहले डाला गया था, लेकिन मशीन में काम नहीं किया। दूसरा सेंसर फिर डाला जाएगा। मशीन को जल्द ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें