बिधूना। सीएचसी बिधूना में रोजाना 250 से अधिक मरीज अस्पताल दवा लेने के लिए पहुंच रहे है। अस्पताल की सीबीसी मशीन का सेंसर खराब होने से लगभग 10 दिनों से जांच बंद पड़ी हैं। अस्पताल में जांच नहीं हो पाने से मरीजों को बाहर से सीबीसी जांच करानी पड़ रही है।
सोमवार को बिधूना सीएचसी में 250 के करीब मरीज दवा लेने पहुंचे। इस दौरान पर्चा काउंटर व दवा वितरण काउंटर के साथ ओपीडी में भीड़ रही। अस्पताल में भले ही प्रतिदिन 200 से 250 से अधिक आ रहे हो, लेकिन 10 दिन से सीबीसी मशीन का सेंसर खराब होने से जांच बंद है। ऐसे में बुखार से संबंधित होने के चलते सीबीसी जांच कराने के लिए मरीजों को बाहर जाना पड़ रहा है।
वहीं अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के बाहर गैलरी व अन्य बरामदे में लगे पंखे लगभग एक सप्ताह से खराब पड़े हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से खराब पंखों को दुकान पर मरम्मत के लिए भेजे जाने की बात बताई जा रही है।
-
सीबीसी मशीन का सेंसर सही करने के लिए इंजीनियरों को बुलाया है। एक दो दिन में मशीन का सेंसर सही करा दिया जाएगा। वही पंखे दुकान पर मरम्मत के लिए भेजे गए हैं। शाम तक आ जाएंगें। - डॉ. बीपी शाक्य, सीएचसी अधीक्षक