फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बच्ची की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, सुरक्षित किया विसरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। कुत्ते के काटने के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन का पूरा कोर्स लेने वाली 11 वर्षीय बालिका गुंजन की हुई मौत का राज बरकरार है। मंगलवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया लेकिन मृत्यु का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम गुलाबपुर निवासी रविंदर सिंह नायक की पुत्री गुंजन को 15 मई को लावारिस कुत्ते ने काट लिया था। समय-समय पर एंटी रेबीज वैक्सीन की सभी डोज लगवाईं। 29 मई को जैसे ही उसे अंतिम डोज लगी उसके कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी और कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। मंगलवार देर रात जब पोस्टमार्टम के बाद गुंजन का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौत की वास्तविक वजह जानने के लिए डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लैब भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें