फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मौत की वजह स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित

Thu, 23 Feb 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोर की मौत की वजह स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है। परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तिलक समारोह में डीजे पर नाचने के दौरान किशोर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बिधूना कस्बे के आर्यनगर निवासी अंकित(17) सोमवार रात को अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव पसैया में रिंकू राजपूत के तिलक समारोह में शामिल होने आया था। वहां डीजे पर नाचने के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उसकी मां नीलू देवी ने दोस्तों पर बेटे को कुछ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों को हिरासत में ले लिया था। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। हिरासत में लिए गए दोस्तों से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें