फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: औरैयाः कालका एक्सप्रेस से टकराया मवेशी, पांच मिनट खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। रेलवे क्रासिंग 13 बी के पास रविवार दोपहर कालका एक्सप्रेस से एक मवेशी टकरा गया। इंजन में शव के कुछ अवशेष फंस गए। इंजन से अवशेष हटाकर पांच मिनट बाद ट्रेन को कानपुर के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

कालका एक्सप्रेस रविवार को दिल्ली से कानपुर जा रही थी। 12 बजकर 37 मिनट पर अछल्दा रेलवे स्टेशन के क्रासिंग नंबर 13 बी से गुजरने वक्त ट्रेन की चपेट में एक मवेशी आ गया। इंजन से तेज आवाज आने पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर कर डाउन लाइन के पूर्वी होम सिंगल पर ट्रेन को रोकी और स्टेशन मास्टर को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे रेल कर्मियों ने इंजन में फंसे मवेशी के अवशेष को करीब पांच मिनट में हटाकर ट्रेन कानपुर के लिए रवाना किया।
स्टेशन मास्टर ने बताया कि 12312 कालका एक्सप्रेस में 12 बजकर 37 मिनट पर मवेशी इंजन में फंस गया था। इस कारण पीछे से आ रही 15270 जनसाधारण एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर दो पर 12:46 बजे से 12:57 बजे तक मेन डाउन लाइन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें