फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक सिटी में मवेशी चराने पहुंचे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। प्लास्टिक सिटी में मंगलवार को किसान मवेशी चराने पहुंचे। दो दिन की कार्रवाई के बाद कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। दो दिन तक जिला प्रशासन ने प्लास्टिक सिटी में ट्रैक्टर और जेसीबी से जुताई कर किसानों का कब्जा हटवाया। इससे फसलें बर्बाद हो गईं। इन दो दिनों तक किसान भी जानवर लेकर नहीं पहुंचे। मंगलवार को प्रभावित किसानों के साथ साथ नजदीक गांव उसरारी, लखनपुर, पुरवा कडोरे, प्रतापपुर, डेरा, चमरौआ आदि के किसान मवेशी लेकर पहुंचे। उन्होंने खेतों में मवेशी छोड़ दिए। किसानों का कहना है कि अधिकारियों से वह दो माह की मोहलत मांग रहे थे। तब तक फसल पककर कट जाती। प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन

यूपीडा अधिकारी राकेश कुमार ने उद्यमी को आवंटित भूखंड देने की बात पर मंगलवार को कानपुर से अमित घई नाम का आवंटी पहुंचा। कुछ देर रुकने के बाद चला गया। वहीं, किसानों ने बताया कि पानी की टंकी के पास सोमवार शाम भूखंड स्वामियों को कुछ जगह पर नाप कर कब्जा दिया गया है। लेकिन आज वहां कोई नहीं दिखाई दिया। प्लास्टिक सिटी पुलिस चौकी के बाहर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें