फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर आवारा जानवर, हादसों को दे रहे दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अन्ना मवेशियों को गोशालाओं में पहुंचाने के लिए शासन की ओर से करोड़ों रुपये का बजट जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया गया। लेकिन सड़कों पर अन्ना जानवरों का झुंड राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। लोगों ने जिला प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को इटावा रोड पर डीएम आवास के पहले बीच सड़क पर अन्ना मवेशियों का झुंड दिखा। लोग इससे बचकर गुजरते रहे। यही स्थिति दिबियापुर रोड पर देखने को मिली। रविवार दोपहर जब सड़क पर लोग जा रहे थे, तभी बीच में अन्ना जानवरों का झुंड आ गया। जिससे उधर से गुजर रहे वाहन सवारों को परेशानी हुई। गल्ला मंडी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी यही स्थिति दिखी। बीच सड़क पर बैठे मवेशियों को देखकर लोगों ने यही कहा कि हादसा होने की आशंका सताती रहती है।
समस्या देखेंगे
अन्ना जानवरों की समस्या है। इसकी जानकारी है। इसको देख लिया जाएगा। रमेश चंद्र यादव, एसडीएम सदर।
अन्ना जानवर चर रहे फसलें
ऐरवाकटरा (औरैया)। ब्लॉक क्षेत्र के किसान अन्ना जानवरों से परेशान हैं। जिसके चलते सर्द रातों में फसलों की रखवाली कर रात गुजार रहे हैं। किसानों के साथ उनके बच्चे भी साथ में नजर आ रहे हैं। किसानों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अन्ना जानवरों से निजात दिलाने की मांग की। किसानों ने बताया कि कई बीघा फसलों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें