फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के रास्ते घर में घुसे चोर, नगदी समेत हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव कोठीपुर में छत के रास्ते एक घर में घुसे चोरों ने नगदी व जेवर पार कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोठीपुर निवासी संजू सविता ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात वह परिवार के साथ घर के बाहर सो रहा था। देर रात चोर घर के पीछे से चढ़कर छत के रास्ते घुस गए। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर आभूषण व 15 हजार रुपये पार कर दिए। रात में जब वह लघुशंका के लिए उठा तो कमरे का दरवाजा खुला देखा। कमरे में अंदर पहुंचने पर बक्से का ताला टूटा पड़ा था। पीड़ित की तहरीर पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें