फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: तीसरी लहर की दस्तक, अस्पतालों में नहीं समुचित व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला (औरैया)। कोरोना की तीसरी लहर के खतरे के बीच विभाग भले ही सतर्क होने की बात कह रहा हो, लेकिन बेला स्वास्थ्य केंद्र में अभी तक कोविड-एल-2 हॉस्पिटल शुरू नहीं हो सका है। वार्ड की फर्श टूटी है और उपकरण धूल खा रहे हैं।
विज्ञापन

बेला स्वास्थ्य केंद्र पर एल-2 हॉस्पिटल बनाना है। इसके लिए गत आठ जून को कमिश्नर डॉ राजशेखर ने सामान उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे। क्षेत्रीय विधायक ने जेनरेटर और आक्सीजन पाइप लाइन बिछाने के लिए 20 लाख की मदद दी। अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन सिलिंडर तो उपलब्ध हो गए लेकिन अन्य व्यवस्थाएं नहीं हैं। सवाल ये है कि जब अस्पताल ही नहीं शुरू हुआ तो तीसरी लहर से कैसे निपटेंगे।
स्टाफ तैनात पर काम शुरू नहीं
एल- 2 हॉस्पिटल बनाने के लिए 50 बेड, चार आईसीयू बेड, 17 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, दो जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर व छह छोटे ऑक्सीजन सिलिंडर चाहिए थे। वहीं स्टाफ में एक एमओसीएच, एक एमओ, तीन फार्मासिस्ट, एक सीएचओ, एक एएनएम, तीन ओटी टेक्नीशियन, एक स्वास्थ्य पर्यवेक्षक व वार्ड ब्वॉय की नियुक्ति की जानी है। इनमें से काफी उपकरण और स्टाफ की तैनाती भी कर दी गई है। लेकिन अभी तक वार्ड और अस्पताल बनाने का काम शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

अस्पताल में उपकरण आ चुके हैं। वार्ड बनाने की तैयारी चल रही है। विधायक निधि से मिली धनराशि से पाइप लाइन बिछाने के लिए आदेश किए जा चुके है। जेनरेटर भी जल्द ही खरीदा जाएगा। - डॉ. सिद्धार्थ सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें