फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर घर में नगदी समेत गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार (औरैया)। चौकी क्षेत्र के कुंवरपुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने किसान के घर में पीछे की दीवार में नकब लगाकरनगदी समेत हजारों रुपये कीमत के आभूषण पार कर दिए। सुबह सामान बिखरा देखकर पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के घर में शनिवार को दिन में नाती का छठी कार्यक्रम था। परिवार कार्यक्रम में जुटा रहा। शाम को थक हार कर सभी लोग छत पर व बाहर के कमरे में सोने चले गए। देर रात चोर घर के पीछे खेतों की तरफ से दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। कमरे में बक्से से 85 सौ रुपये के अलावा हजारों रुपये कीमत के आभूषण चोरी कर ले गए।
रविवार सुबह लोगों ने कमरे में सारा सामान बिखरा पाया। बक्सा भी खुला मिला। साथ ही उसमें रखे रुपये व आभूषण भी गायब थे। इससे घर में हड़कंप मच गया। पीड़ित मकान मालिक ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। पीड़ित गृहस्वामी वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया। सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी की जानकारी पर पुलिस मौके पर गई थी। जांच की जा रही है। पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें