बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग ने पड़ोसी व उसके रिश्तेदारों, ग्राम प्रधान समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया गया। इसके बाद पड़ोसी ने जबरन शादी भी रचा डाली और उसे छोड़कर लापता हो गया।
बेला थाना क्षेत्र एक गांव निवासी नाबालिग ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि चार मई को पिता के साथ वह रसूलाबाद क्षेत्र के एक गांव गई थी। जहां से वापस लौटते समय याकूबपुर में उसका पड़ोसी प्रेमचन्द्र मिला। उसने पिता से पीड़ितो को बाइक से घर छोड़ देने की बात कही।
प्रेमचन्द्र ने उसे गांव न ले जाकर नौकरी का लालच देकर कानपुर में अपने परिचित के यहां ले जाकर रखा। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसने बड़े भाई रामराज व बहनोई वीरेन्द्र निवासी गुजराती थाना ऊसराहार इटावा के सहयोग से 14 मई 2024 को आर्य समाज मंदिर में पीड़िता को ले जाकर बिना मर्जी के प्रेमचंद्र से शादी करवा दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि धमकाया कि अगर कहीं भी शादी अब करेगी तो उसे, उसके भाई व भतीजे को जान से मारवा देंगे।
साथ ही फोटो वायरल कर देने की धमकी भी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 15 मई 2024 को प्रेमचंद्र शाम को अपनी बहन के गांव गुजराती ऊसराहार इटावा लेकर गया। जां प्रेमचन्द्र ने प्रार्थीनी के बिना सहिमत के 15 मई को ही मैरिज रजिस्टे्शन भी करावाया। चार दिन गुजराती में रखने के बाद गांव चन्दैली थाना बिधूना में अपने बड़े भाई नन्दराम जो प्रधान जितेन्द्र कुमार के घर रहता है, वहां ले गया।
20 मई 2024 को प्रेमचन्द्र, नन्दराम, प्रधान जितेंद्र व रामराज ने ले जाकर पीड़िता को थाना रसूलाबाद में छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। नाबालिग की तहरीर पर मुकदमा पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।