फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कोर्ट रूम से पत्रावली चोरी, आरोपी पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दीवानी न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक आरोपी ने पेशी के दौरान कोर्ट की डाइस पर रखी अपनी ही मुकदमे से जुड़ी पत्रावली पार कर दी। पत्रावली चोरी होने से खलबली मच गई। न्यायालय कर्मचारी की तहरीर पर बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

न्यायालय सिविल जज 14वां वित्त आयोग में संजीव बनाम विपुल के नाम से धारा 138 एनआई एक्ट का एक मामला विचाराधीन है। 23 जून 2026 को इस मुकदमे की सुनवाई नियत थी और पत्रावली अदालत की डाइस पर रखी हुई थी। आरोप है कि आरोपी विपुल कुमार उर्फ नीशू त्रिपाठी ने मौका पाकर दोपहर करीब एक बजे पत्रावली चोरी कर ली। शिकायतकर्ता अनुज वर्मा, जो कि न्यायालय में प्रस्तुतकार हैं ने पुलिस को बताया कि विपुल इस पत्रावली में आरोपी है और उस पर वादी के पांच लाख रुपये से अधिक की देनदारी है। अदालत में सुनवाई के दौरान उसे अपनी गवाही के लिए पत्रावली पर हस्ताक्षर करने थे, लेकिन वह बिना हस्ताक्षर किए ही मौका देख फाइल लेकर भाग गया।
सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि प्रस्तुतकार की तहरीर पर आरोपी विपुल कुमार उर्फ नीशू त्रिपाठी निवासी याकूबपुर थाना बेला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच नारायनपुर चौकी प्रभारी राममनोज द्विवेदी को सौंपी गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें