औरैया। शहर की एक महिला की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उस पर अश्लील वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी महिला न सिर्फ उसे बदनाम कर रही है, बल्कि उसकी नाबालिग बच्चियों की तस्वीरों को भी एडिट कर अश्लील बनाकर पोस्ट कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चार जुलाई को उसे इस घिनौनी साजिश का पता चला। आरोप है कि इंगुठिया गांव की सुनीता ने उसके नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाई है। विरोध करने पर आरोपी महिला ने पीड़िता को और भी गंदी वीडियो पोस्ट करने की धमकी दी। सीओ शैलेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। (संवाद)