सोने की पॅालिश वाले ब्रिटिशकालीन सिक्के।
- फोटो : amarujala
दिवाली पर ब्रिटिशकालीन सिक्कों की डिमांड खूब है। मांग के चलते नकली सिक्के भी बाजार में आ गए हैं। इससे सिक्के खरीदते समय सावधानी की जरूरत है।
सराफा बाजार में ब्रिटिशकालीन सिक्कों की धमक है। पुराने सिक्कों के साथ-साथ नए सिक्के भी उपलब्ध हैं। दुकानदार पुराने सिक्के की मांग पर ग्राहक को नया सिक्का बेच देते हैं। असली ब्रिटिशकालीन सिक्के का वजन 11.64 ग्राम से अधिक नहीं होगा। बाजार में सोने की पॅालिश के चमकदार चांदी के सिक्के भी हैं। यह सिक्के बाजार में 10 ग्राम, 20 ग्राम और 50 ग्राम में उपलब्ध हैं।
ब्रिटिशकालीन असली सिक्के का वजन 11.50 ग्राम से 11.62 ग्राम के बीच होता है। ज्यादा से ज्यादा 11.64 ग्राम तक वजन होगा। दुकानदारों के मुताबिक बाजार में ब्रिटिशकालीन सिक्कों की कीमत 750 रुपये है। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वेश वर्मा उर्फ लालू ने बताया कि बाजार में पुराने व नए सिक्के चलन में हैं। ग्राहक जागरूक हैं। पुराने सिक्कों की मांग अधिक है।