फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी युवती की उपचार के दौरान मौत

Tue, 06 Nov 2018 12:07 AM IST
auraiya
विज्ञापन
Dead Body
विज्ञापन
मंगेतर पक्ष के शादी से मना करने से आहत होकर खुद को आग लगाने वाली युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।   
विज्ञापन


अयाना थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी युवती ने दो नवंबर को अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। परिजन उसे सीएचसी अजीतमल ले गए थे। गंभीर होने पर डाक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान युवती ने चार नवंबर को दम तोड़ दिया। पीड़ित पिता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुत्री की शादी कानपुर देहात के थाना अकबरपुर निवासी सहाबुद्दीन पुत्र बासिल खान के साथ तय हुई थी। लड़का पक्ष की ओर से शादी करने से इंकार किए जाने पर पुत्री ने केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सहाबुद्दीन पुत्र बासिल खान, ताजुद्दीन पुत्र बासिल खान, हुसना  बेगम पत्नी बासिल खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस प्रकरण में थाना के प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि लड़का और लड़की के बीच लगभग डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पारिवारिक समस्याओं के चलते लड़का पक्ष की ओर से शादी करने से मना कर दिया गया था। इस पर युवती ने दो नवंबर को केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। पीड़ित पिता की तहरीर  पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें